फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरी-सोने की बर्क चढ़ी मिठाइयां कराएंगी मुंह मीठा, 12 सौ से नौ हजार रुपये किलो तक हैं दाम

Mon, 09 Nov 2020 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना की मार ने भले ही मिठाई व्यवसाय को प्रभावित किया, लेकिन त्योहारी सीजन में इस कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। मिठाई के शौकीनों के लिए इस बार केसर-कस्तूरी के साथ-साथ सोने की बरक चढ़ी मिठाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। इन मिठाइयों की कीमत 12 हजार से नौ हजार तक है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी खास किस्म की मिठाई मिलेगी। दिवाली के लिए मिठाइयों की बुकिंग करवाने का दौर भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
बाजार में यूं तो 300 रुपये से 1500 रुपये किलो तक की मिठाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन चौक स्थित भगवान दास प्रहलाद दास की ओर से दिवाली के मौके पर एक खास किस्म की मिठाई केसर-कस्तूरी बर्फी तैयार की जाएगी। खास बात यह कि इस मिठाई की बिक्री सिर्फ दिवाली के दिन ही होगी। इसकी कीमत भी 12 हजार रुपये किलो है। भगवान दास के अंकित गुप्ता बताते हैं कि कस्तूरी हिरन में पाई जाती है। इसकी खुशबू ही इस मिठाई की असली पहचान है। सिर्फ दिवाली के दिन ही इसे तैयार किया जाता है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़ मेवे तथा खजूर मेवे के लड्डू भी तैयार करवाए जा रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित कामधेनु स्वीट ने दिवाली के लिए  24 कैरेट गोल्ड बर्फी तैयार की है। इसकी कीमत नौ हजार रुपये किलो है। काजू की इस बर्फी में सोने की बर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मेवा बाइट समेत काजू एवं बादाम की कई अन्य वैरायटी भी तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कटरा स्थित 164 वर्ष पुरानी मिठाई की दुकान नेतराम के संचालक मयंक अग्रवाल का दावा है मिठाइयों की सबसे ज्यादा वैरायटी उन्हीं की दुकान पर दिवाली पर उपलब्ध रहेगी। काजू समोसा, मेवा बाइट, काजू रोल के अलवा 50 से ज्यादा वैरायटी की मिठाई बनाने की तैयारी की जा रही है। उधर राजापुर स्थित हीरा हलवाई एंड संस के रोहित गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर सभी पारंपरिक मिठाइयों के साथ मेवे की तमाम वैरायटी की मिठाइयां बनाई गईं हैं। इस बीच मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक की भी लोगों ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें