फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार पर दिया जोर

Fri, 31 Jul 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सुमन प्रेरणा संकुल स्त्री समिति की आम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार पर दिया गया जोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे सुमन प्रेरणा संकुल स्त्री समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करना और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें समूह आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार और समाज दोनों का विकास संभव है। महिलाओं को बचत, वित्तीय प्रबंधन, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि आधारित रोजगार एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दाैरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीओ उदयभान, बाल मिशन मैनेजर जलद शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें