फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : यूपी बोर्ड के सभी विद्यार्थियों की बनेगी ईमेल आईडी 

Wed, 11 May 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्कूलों के प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास तकनीकी जानकारी का अभाव है। सभी विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों की ईमेल आइडी पहले ही बनाई जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार विद्यालय की वेबसाइट, शिक्षक-छात्रों के ई-मेल आइडी बनाने को लेकर जो निर्देश है, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
UP Board - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के सभी विद्यार्थियों की अपनी ईमेल आईडी होगी। कक्षा 09 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के ईमेल आईडी बनाए जाने के  लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है। 15 मई तक यह कार्य पूरा कर सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों सूची 20 मई तक भेजनी है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही यूपी बोर्ड के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को लिखे पत्र में मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को वेबसाइट बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालय, शिक्षकों व विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी भी बनानी है। इसे पूरा करने के लिए 18 मई तक का समय है, लेकिन अभी तक जनपद के मात्र 22 विद्यालयों की वेबसाइट बनी है।

स्कूलों के प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास तकनीकी जानकारी का अभाव है। सभी विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों की ईमेल आइडी पहले ही बनाई जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार विद्यालय की वेबसाइट, शिक्षक-छात्रों के ई-मेल आइडी बनाने को लेकर जो निर्देश है, उसका पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें