फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मी हड़ताल पर, प्रयागराज में ब्लैक आउट जैसे हालात

Tue, 06 Oct 2020 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बेमियादी हड़ताल पर गए बिजलीकर्मी, शहर में ब्लैक आउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इससे जिले के 20 डिवीजनों के 140 से अधिक उपकेंद्रों में बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे हो गई और कई जगह ब्लैक आउट जैसे हालात बन गए। हड़ताल से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आए फाल्ट की मरम्मत नहीं हो सकी।

विज्ञापन


इससे कई जगह उपकेंद्रों पर प्रदर्शन, झड़प और शोर-शराबा हुआ। बिजली न होने से पानी का भी संकट पैदा हो गया है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से उपकेंद्रों पर लेखपालों और सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मियों की तैनाती कर दी गई। पुलिस की मदद से कुछ जगहों पर फाल्ट दुरुस्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, जार्जटाउन स्थित मुख्य अभियंता पारेषण के दफ्तर के सामने सामूहिक कार्य बहिष्कार करने वाले बिजली कर्मियों और अभियंताओं ने जमकर नारेबाजी की। यहां हुई सभा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने चेताया कि अगर उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई, तो अधिकारी,कर्मचारी एक साथ जेल भरो आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। संघर्ष समिति केपदाधिकारियों ने कहा कि जबतक निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाएगा तबतक हड़ताल वापस नहीं होगी।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सभा में मुख्य अभियतंता ओम प्रकाश यादव, अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, अविनाश पटेल, राज मंगल, प्रदीप गुप्ता, संघर्ष समिति के संयोजक जवाहर लाल विश्वकर्मा, आशीष सिंह, बृजेश पांडेय, अजीत पटेल, बहादुर सिंह, अनिल कुमार सिंह, इंद्रश यादव, राकेश कुमार, प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, राजीव मिश्रा, प्रशांत रघुवंशी, जेपी यादव, फूलचंद, राहुल यादव, राज कुमार, आलोक सिंह, शरद श्रीवास्तव समेत सैकड़ों बिजली कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें