विद्युत कर्मी बन धोखाधड़ी करने वालों को भेजा जेल
बिजली का बिल निकालने के बहाने आधार कार्ड से उड़ा दे रहे थे रुपए
प्रयागराज के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
प्रतापगढ़। फर्जी तरीके से बिजली कर्मचारी बनकर उपभोक्ताओं से मीटर रीडिंग कम करने के नाम पर आधार कार्ड से रुपए उड़ाने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर में शुक्त्रस्वार को खुद को बिजली कर्मचारी बताते हुए दो युवक पहुंचे। वे उपभोक्ताओं का मीटर चेक करने के बाद फर्जी बिल रसीद निकालते थे। बिल कम करने के नाम पर आधार कार्ड मांगा करते थे। गांव के दो लोगों के खाते से उसी दिन करीब दस हजार रुपए निकल गए। शनिवार को दोनों युवक फिर मदाफरपुर पहुंचे। शंका होने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों की पूछताछ में दोनों युवक सकपका उठे। दोनों युवकों को दबोच कर ग्रामीणों ने पीटना शुरू कर दिया। बिजली विभाग के जेई ने पहुंचकर दोनों को फर्जी बिजली कर्मचारी बताया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके पास से फिंगर स्कैनरए डिवाइस व मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए
अजय कुमार हरिजन पुत्र वीजेन्द्र चौधरी निवासी भमौखर थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज व कमल पुत्र हरि सिंह निवासी कौआ थाना करछनाए जनपद प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया।