फोटो कैप्शन: मांडा बादपुर गांव में भूमि पर गिरा ट्रांसफार्मर व तार।
बादपुर गांव में बुधवार शाम महुआ के पेड़ की डाल हाई वोल्टेज तारों पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में बिजली के तीन खंभे और एक ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली गुल होने से कई घर अंधेरे में डूब गए। वहीं, ग्रामीणों को पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने क्षतिग्रस्त तारों को हटाकर अन्य फीडरों से आंशिक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक गांव की सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी।
ग्रामीण अवधेश सिंह, रणविजय सिंह, रोहित सिंह, गोलू सिंह, दीनदयाल सिंह आदि ने विभाग से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे बदलकर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।