फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीएफ न जमा होने पर भड़के इलेक्ट्रिक बसों के परिचालक, शुरू की हड़ताल, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Mon, 13 Apr 2026 01:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

कार्यदायी संस्था द्वारा इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा से जुड़े परिचालकों का पीएफ ना जमा होने के कारण सोमवार को परिचालक हड़ताल पर रहे। परिचालकों के हड़ताल पर होने के कारण शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते नैनी डिपों में खड़ीं इलेक्ट्रॉनिक बसें। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यदायी संस्था द्वारा इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा से जुड़े परिचालकों का पीएफ ना जमा होने के कारण सोमवार को परिचालक हड़ताल पर रहे। परिचालकों के हड़ताल पर होने के कारण शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा ठप हो गई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


बता दें कि नैनी नए यमुना पुल के पास इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग डिपो बनाया गया है। यहां से शहर के विभिन्न रूटों पर 50 बसों का परिचालन किया जाता है। एक निजी कंपनी द्वारा परिचालकों का संचालन कराया जाता है। परिचालकों  का आरोप है कि बीते चार वर्षों से उनके पीएफ में कंपनी द्वारा कोई भी धनराशि नहीं जमा की गई है इसे लेकर पूर्व में कई बार कंपनी प्रबंधन और परिचालकों के बीच बातचीत हो चुकी है। लेकिन पीएफ में धनराशि ना जमा होने से नाराज परिचालकों ने सोमवार काम करने से मना कर दिया।

इसके कारण शहर के विभिन्न रुटो पर चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन बंद हो गया। एक भी बस डिपो से बाहर नहीं निकली। परिचालकों का कहना है कि बीते शुक्रवार को पीएफ अकाउंट में धनराशि जमा करने को लेकर कंपनी प्रबंधन से बात हुई थी। प्रबंधन ने तीन दिनों का समय मांगा था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी किसी भी परिचालक के अकाउंट में धनराशि नहीं जमा की गई। वही इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें