फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रुक्मिणी विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए भक्त

Mon, 13 Apr 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बरदहा में रुक्मणी विवाह के प्रसंग की कथा सुन कर भक्त लोग हुए भाव -विभोर।
विज्ञापन
क्षेत्र के बरदहा गांव में श्रीमद्भागवत साप्ताहिक संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास पं चिंतामणि शुक्ल ने छठवें दिन रविवार को रुक्मिणी विवाह के प्रसंग की कथा सुना करके भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रुक्मिणी श्रीकृष्ण को अपनी भक्ति से पति के रूप में वरण करना चाहती थी। जबकि रुक्मिणी की सगाई शिशुपाल से होनी थी। इसके पूर्व उन्होंने गोपी उद्धव संवाद की कथा का प्रसंग सुनाया। अंत में झांकी निकाली गई। मौके पर मुख्य श्रोता यजमान राजेंद्र प्रसाद मिश्र, पंडित अरुण कुमार, पंडित राम कुमार पांडेय, पंडित गौरव मिश्र, विजय राज सिंह राजू, सुरेश कुमार मिश्र, त्रिभुवन नाथ पांडेय और विवेक कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें