फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

Sat, 16 Mar 2024 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वीप के अंतर्गत अमर उजाला व बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से रैली की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद पार्क से हुई। सीडीओ गौरव कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग रहे। रैली में शामिल महिलाएं मतदाता जागरूकता वाले संदेशों के पोस्टर लिए थीं।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई स्कूटी रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर स्कूटी रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाएं गुलाबी साड़ी पहने थीं। अंत में जिला पंचायत भवन के सभागार में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

स्वीप के अंतर्गत अमर उजाला व बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से रैली की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद पार्क से हुई। सीडीओ गौरव कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग रहे। रैली में शामिल महिलाएं मतदाता जागरूकता वाले संदेशों के पोस्टर लिए थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली लोकसेवा आयोग, विकेकानंद, सुभाष, बालसन समेत अन्य प्रमुख चौराहों से होते हुए जिला पंचायत कार्यालय पर पहुंची। वहां कार्यक्रम में उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई। सीडीओ ने कहा कि रैली का मकसद महिला सशक्तीकरण और मतदान के प्रति जागरूक करना है। डीआईओएस ने भी लोगों से मतदान में प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर लाल बाबू मौर्य, शेष नाथ सिंह, श्रेय, प्रभाकर त्रिपाठी रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें