फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों के रुख से उलझा सियासी समीकरण

Fri, 24 Feb 2017 01:35 AM IST
अमित सरन, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद की सभी 12 सीटों पर वोटरों के रुख ने सियासी गणित को उलझा दिया है। पांच साल बाद हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत तकरीबन स्थिर है। 2012 के चुनाव में 55.35 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 55.38 फीसदी वोट पड़े। हालांकि शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों की डायरी में दर्ज आंकड़े सामने आने के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी लेकिन अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने सियासी जानकारों को घनचक्कर बना दिया है।
विज्ञापन


अमूमन चुनाव में मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर ही जीत-हार का का आंकनल लगाया जाता है लेकिन इस बार वोटरों ने सियासी जानकारों को इस लायक भी नहीं छोड़ा। हमेशा की तरह इस दफे भी शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोटर बूथों तक पहुंचे। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले शहर उत्तरी में तकरीबन दो फीसदी और शहर दक्षिणी में पांच फीसदी अधिक मतदान हुआ लेकिन इस मामूली बढ़ोतरी ने समीकरण को उलझा रखा है। करछना में भी मतदान प्रतिशत तकरीबन साढ़े तीन फीसदी बढ़ा है तो शहर पश्चिमी में तीन फीसदी कम हो गया है। सोरांव, फूलपुर और प्रतापपुर में भी कोई खास परिवर्तन नहीं दिख रहा है। बारा और कोरांव के वोटरों के रुख ने सभी प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत के आंकड़े
------------------------------------
विधानसभा क्षेत्र-सुबह नौ बजे-11 बजे-दोपहर एक बजे-तीन बजे-शाम पांच बजे
फाफामऊ-11-24-35-48-58
सोरांव-11.50-22.50-34-47-59
फूलपुर-8-23-38-47-59
प्रतापपुर-9-25-30-48-55
हंडिया-8.50-23-33-46.33-55
मेजा-11-24.50-37-48-55
करछना-10.50-24-37-53-62
शहर पश्चिमी-6.50-19.60-29.26-40-48.60
शहर उत्तरी-6-10-26-35-43
शहर दक्षिणी-10.60-15-30-42.35-50
बारा-10.60-22-34-49-59
कोरांव-8.50-22-35-47-61

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत
फाफामऊ-57.76
सोरांव-58.94
फूलपुर-59.91
प्रतापपुर-57.43
हंडिया-57.08
मेजा-56.03
करछना-58.69
शहर पश्चिमी-51.74
शहर उत्तरी-40.90
शहर दक्षिणी-45.05
बारा-59.07
कोरांव-61.66
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें