बारा तहसील में वाेटिंग का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणाें काे समझाते एसडीएम बारा राजकुमार द्विवेदी अाैर सीअाे कृष्ण गाेपाल
इलाहाबाद के शंकरगढ़ तहसील स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में मतदान के दाैरान एसएसबी जवानाें पर अभद्रता अाैर मारपीट का अाराेप लगाते हुए ग्रामीणाें ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। अाराेप है कि वाेटिंग के दाैरान एसएसबी जवानाें ने कई ग्रामीणाें काे थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणाें ने हंगामा करना शुरू कर दिया अाैर वाेट बहिष्कार करने लगे। माैके पर प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणाें काे समझाने की काेशिश कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणाें का कहना है कि जब तक एसएसबी जवान पर कार्रवाई नहीं हाेती वह वाेट नहीं करेंगे।
दूसरी अाेर इलाहाबाद के ही बारा तहसील के भैंसहाई गांव में ग्रामीणाें ने बिजली, पानी, सड़क की मांग काे लेकर वाेट बहिष्कार शुरू कर दिया था। जिसके बाद एसडीएम बारा राजकुमार द्विवेदी अाैर सीअाे बारा कृष्णगाेपाल सिंह ने ग्रामीणाें काे समझाकर वाेटिंग कराना शुरू किया।