नवाबगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर लालगोपालगंज गांव से पखवाड़े भर पहले एक वृद्ध महिला अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
गांव निवासी विजय कुमार पटेल ने बताया कि उनकी माता बचाना देवी (70) पत्नी अयोध्या प्रसाद पटेल करीब 15 दिन पहले दिन में खाना-पीना करने के बाद घर से बाहर निकली थीं। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।