फोटो कैप्शन: मंडार गांव में युवक की खुदकुशी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
क्षेत्र के मंडार गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंडार गांव निवासी सद्दाम हुसैन (30) का शव कमरे के भीतर छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। वह महाराष्ट्र में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और चार दिन पहले रिश्तेदारी में निकाह कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था। लोगों ने बताया कि सद्दाम की पत्नी शाजरुन निशा पिछले करीब चार माह से अपनी तीन वर्षीय बेटी अलीशा के साथ हनुमानगंज स्थित मायके में रह रही है।
शुक्रवार को परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में गए हुए थे। रात में भोजन करने के बाद सद्दाम अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर पर मौजूद उसकी नानी को चिंता हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर सद्दाम का शव देखा।
फोटो कैप्शन: मंडार गांव में युवक की खुदकुशी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।