बरौत में राजबली यादव फाइल फोटो
- फोटो : Archive
हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी हटवारा गांव में मंगलवार देर शाम वृद्ध को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भीटी हटवारा गांव निवासी 65 वर्षीय राजबली यादव मंगलवार देर शाम घर के समीप सड़क किनारे स्थित खेत में धान की बेहन के लिए पशुओं से बचाने के लिए बांस-बल्ली लगाकर घेराबंदी कर रहे थे। तभी भीटी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खेत के किनारे पहुंचकर राजबली यादव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि राजबली यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक पुत्र राजेश यादव मुंबई में काम करता है। परिजनों का आरोप है कि वृद्ध सड़क के किनारे खेत में मौजूद थे। इसके बावजूद बोलेरो चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतारते हुए उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों का कहना है कि जिस तरह वाहन सड़क छोड़कर खेत के किनारे पहुंचा, उससे चालक के नशे में होने की आशंका है।
बरौत में राजबली यादव फाइल फोटो- फोटो : Archive