फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में बुजुर्ग ने, सिविल लाइंस में रिक्शा चालक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली में बुजुर्ग ने, सिविल लाइंस में रिक्शा चालक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली के जलालपुर पट्टी में रविवार की रात 75 साल के बुजुर्ग बसंत लाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात में ही सिविल लाइंस में रिक्शा चालक राजू ने भी एक दुकान के टीन शेड में गमछे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

जलालपुर पट्टी के रहने वाले बुजुर्ग बसंत लाल की तबियत ठीक नहीं रहती। पिछले कुछ महीनों से बीमारी की वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। रविवार रात खाना खाने के बाद वह घर के पास पेड़ के नीचे सोने चले गए। देर रात बसंत लाल ने पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। रात में किसी ने देखा तो घर को सूचना दी। पुलिस ने शव रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड का रहने वाला राजू (40) ने रविवार की रात हाईकोर्ट के पास एक दुकान के टीन शेड में रस्सी फंसाकर फांसी लगा ली। राजू का कोई ठिकाना नहीं था। वह कभी पुल के नीचे सोता था तो कभी किसी दुकान की टीन शेड के नीचे। वह झारखंड में कहां से आया था। इसकी भी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें