फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से बुजुर्ग की जलकर मौत

विज्ञापन
परमानंद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
शाही में हादसा, चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

शाही। कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर में अकेले रह रहे 60 वर्षीय परमानंद की बुधवार रात घर में आग लगने से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परमानंद उर्फ परमी मूलरूप से शाही इलाके के गांव फिदाईपुर के रहने वाले थे। 25 साल पहले वह शाही में आकर बस गए थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। कस्बे में खपरैल के मकान में रहते थे। बुधवार रात अचानक उनके घर में आग लग गई। रात तीन बजे आसपास के लोगोें ने उनके घर से लपटें उठती देखीं तो बुझाने दौड़े तब तक उनकी जलकर मौत हो चुकी है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने बताया कि परमानंद चाय के शौकीन थे। वह रात में कई बार चूल्हे पर चाय बनाकर पीते थे। उन्होंने चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति के दावेदारों में लगी होड़
बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत होने के बाद उनकी संपत्ति के तमाम दावेदार भी सामने आने लगे हैं। कोई अपने नाम वसीयत होने का दावा कर रहा है तो कोई खुद को उनका नजदीकी रिश्तेदार बताकर संपत्ति पर अपना हक जता रहा है। दरअसल, परमानंद ने शादी नहीं की थी। वह अकेले ही रहते थे और बकरी पालन करते थे। उनकी कस्बे में आठ बीघा जमीन और मकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें