फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मेजा में कच्चा मकान गिरने से वृद्ध दंपती की मौत, पोता गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 Sep 2025 11:11 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)

सार

मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में कच्चा मकान गिरने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात एक बजे हुई। साथ में सो रहा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
मेजा के अमिलिया गांव में कच्चा मकान गिरने से दंपती की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में कच्चा मकान गिरने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात एक बजे हुई। साथ में सो रहा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


अमिलिया कला गांव के अधिवक्ता सरफराज खान के पिता अहसन जमा खां (65) और मां सलेहा बेगम (61) अपने पोते अब्दुल अयाज हसन (12) के साथ छप्परनुमे  मकान में सोए थे। आधी रात बाद पड़ोसी का कच्चा मकान इनके छप्परनुमे मकान पर गिर गया। जिससे अहसन जमा खां और उनकी पत्नी सालेहा बेगम मलबे में दब गए। वहीं पोता अब्दुल अयाज खान घायल हो गया। पति-पत्नी की मौत हो गई है। आरोप है कि पड़ोसी अस्कारुल हक ने अपने जर्जर मकान को छोड़कर बगल में पक्का मकान बना लिया है। कई दफे इनसे कहा गया कि जर्जर मकान को ध्वस्त कर दीजिए नहीं तो हादसा हो सकता है, लेकिन अनसुना कर दिया गया। सोमवार की रात में हादसा हो ही गया। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें