फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई और गुजराज से पांच ट्रेनों से लाए गए आठ हजार श्रमिक

विज्ञापन
eight thousand workers brought from mumbai and gujarat from five trains - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
दूसरे राज्यों से शुक्रवार को भी करीब आठ हजार श्रमिक आए। इन्हें पांच ट्रेनों से लाया गया। इनमें तीन ट्रेनें गुजरात तथा दो महाराष्ट्र से आईं। इस तरह से अब तक कुल 35 ट्रेनों से श्रमिक आ चुके हैं। इनके अलावा गुजरात से वाराणसी के बीच चलाई गईं दो ट्रेनों से भी यहां 344 श्रमिक उतारे गए। आधी रात के बाद तीन और ट्रेनों से श्रमिकों के आने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

जंक्शन पर ट्रेनों के आने का क्रम सुबह करीब सवा दस बजे शुरू हुआ। गुजरात के सूरत से 1674 श्रमिकों को लेकर ट्रेन सुबह 10.20 बजे आई। सूरत से ही दो अन्य ट्रेनें आईं। इनके अलावा महाराष्ट्र के कोपरगांव स्टेशन से दो ट्रेनों में श्रमिक लाए गए। प्रत्येक ट्रेन में करीब 1600-1600 श्रमिक आए। सभी का स्टेशन पर ही चिकित्सीय परीक्षण किया गया। भोजन तथा अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें बसों से गृह जनपद भेजा गया। इन्हें भेजने के लिए करीब 250 बसों का इस्तेमाल किया गया। प्रयागराज के श्रमिकों को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है। इस तरह से एक दिन में पांच श्रमिक ट्रेनें आने से प्लेटफार्म, आश्रय स्थल तथा पूरे परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। स्टेशन के बाहर बसों की लंबी कतार भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें