eight lakhs consumer gas cylinder will be book with new number
प्रयागराज। इंडेन गैस के आठ लाख उपभोक्ताओं को अब नए नंबर से गैस सिलिंडर की बुकिंग करानी होगी। इसके लिए इंडियन ऑयल ने नया नंबर जारी किया है। नए नंबर से ही पूरे देश के उपभोक्ता बुकिंग करा सकेंगे। क्षेत्रीय एरिया मैनेजर अबिकर पाल ने बताया कि मुख्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि अब उपभोक्ता 7718955555 पर काल या एसएमएस कर एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकेंगे।
अभी तक 8726024365 नंबर से काल या एसएमएस करने पर बुकिंग हो रही थी। एलपीजी फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्रा ने बताया कि नए नंबर से बुकिंग शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं को नए नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है कि वह उसी नंबर से काल या एसएमएस कर बुकिंग कराएं।