फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टरों समेत 92 नए संक्रमित

विज्ञापन
92 people tested covid positve including two doctors
विज्ञापन
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के एक डॉक्टर और एक ईएंडटी विशेषज्ञ यानी दो चिकित्सकों समेत शुक्रवार को कोरोना के 92 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। राहत की बात रही कि किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई। कुल 133 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इनमें 28 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 105 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। टारगेट ग्रुप की जांच में 1017 लोगों के नमूने लिए गए। शनिवार को मिठाई विक्रेताओं, दुकानों में काम करने वालों की कोविड जांच अभियान चलाकर की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या निरंतर कम हो रही है। शुक्रवार को 5031 लोगों के सैंपल लिए गए। सिर्फ 92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 16651 लोग होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार कराने वालों की संख्या 2622 हो गई है।
संक्रमितों में नर्स, इंजीनियर, होटल मैनेजर शामिल
शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या भले ही कम हुई लेकिन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर खतरा बना हुआ है। एसआरएन में सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर, निजी ईएंडटी चिकित्सक, रेलवे हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक होटल मैनेजर, एक निजी कोविड हॉस्पिटल के लैब टेक्नीशियन, एनटीपीसी मेजा के इंजीनियर, कोरांव सीएचसी में तैनात बीएचडब्ल्यू, सीडीए पेंशन के ऑडीटर, रेलवे के लोको पायलट भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों में जांच कम, बारबर शॉप, मेहंदी कलाकारों के लिए नमूने
टारगेट जांच यानी कोविड के प्रसार की अधिक संभावनाओं वाले क्षेत्रों में अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर संचालक, कर्मचारियों की जांच में सुस्ती रही। वहीं बारबर शाप और मेहंदी कलाकारों की कोविड जांच में सहभागिता ज्यादा रही। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय और एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक सीएमओ के निर्देश पर अभियान के दूसरे दिन 1017 लोगों के सैंपल कोविड जांच को लिए गए। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं में जांच कराने के प्रति हिचक रही लेकिन बारबर शॉप और मेहंदी कलाकारों ने टीम का सहयोग किया। सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुतबिक शनिवार को मिठाई विक्रेताओं और मिष्ठान विक्रेताओं के यहां काम करने वाले कर्मचारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ऐसे स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां भीड़ होती है और कोविड संक्रमण प्रसार की संभावनाएं अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें