लेड़ियारी के शिव जियावन इंटर कालेज के छात्रों के द्वारा शांति मय प्रदर्शन पर पहुंचे एस डी एम को
शिव जियावन इंटर कॉलेज की जमीन पर कब्जे के प्रयास का छात्र-छात्राओं ने बुधवार को रैली निकाल प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ठाकुर प्रसाद और पुलिस अधीक्षक कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने स्थलीय मुआयना किया।
अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विवादित स्थल को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। मामला कॉलेज की भूखंड संख्या 92 की भूमि से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि ग्राम न्यायालय की ओर से इस पर स्थगन आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी और उसके सहयोगियों ने उसकी जोताई कर ली। कॉलेज प्रबंध समिति ने इस घटना की लिखित सूचना खीरी थाने में दी थी।
कॉलेज के साथ हो रहे इस अन्याय को देख छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उक्त स्थल छात्रों के लिए साइकिल स्टैंड बनाने के लिए प्रस्तावित है। इससे जहां न्यायालय की अवहेलना हुई है, वहीं शिक्षण संस्थान के अस्तित्व पर भी सीधा हमला है। छात्रों और प्रबंध समिति ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।