करनाईपुर क्षेत्र में धान की खेती पर बौनापन के लक्षण
क्षेत्र के कई गांवों में धान की फसल में बौनापन, बढ़वार रुकना और बालियों का अविकसित होना दिख रहा है। किसानों की जानकारी पर कृषि विशेषज्ञों ने बचाव के उपाय सुझाए।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या विश्वविद्यालय नैनी के शोध छात्र रामराज यादव ने दक्षिणी धान काला धारी बौनापन के लक्षण बताए। उन्होंने बताया कि यूरिया का अधिक प्रयोग और खेतों में खरपतवार की अधिकता भी इसके फैलाव को बढ़ाती है। किसानों से नियमित खेत निरीक्षण और रोगग्रस्त पौधों को नष्ट करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और वैज्ञानिक प्रबंधन से फसल को बचाया जा सकता है।