फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यूपी के सभी स्कूलों में बच्चों से प्रेरक संवाद करेंगे शिक्षाधिकारी, ‘नए सत्र में नया सवेरा’ शुरू

Sun, 07 May 2023 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसे लागू किया गया है। शनिवार को यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज से इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को संस्कारवान के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाने के लिए ‘नए सत्र में नया सवेरा’ कार्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसे लागू किया गया है। शनिवार को यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज से इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


योजना के मुताबिक सभी शिक्षाधिकारी स्कूलों में सुबह की सभाओं में पहुंचकर बच्चों को प्रेरणादायक संस्मरण सुनाएंगे। यह भी बताएंगे कि भविष्य की कैसे बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के इस दौर में वह कैसे सफल हो सकें, इस पर फोकस रहेगा। स्कूलों के पुरा मेधावी छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह पहुंचकर इसकी शुरुआत की। बच्चों से संवाद भी किया। 

बताया कि यूपी बोर्ड नित नए प्रयोग कर रहा है। शानदार परीक्षा आयोजन के बाद बोर्ड ने ‘नए सत्र में नया सवेरा’ कार्यक्रम तैयार किया है। पहले चरण में प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को लिया गया है। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक समेत सभी शिक्षाधिकारी सप्ताह में दो दिन एक विद्यालय की सुबह की सभा में पहुंचकर बच्चों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र से ही बोर्ड ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसके लिए निर्देशित भी कर दिया गया है। 
-दिब्यकांत शुक्ल, सचिव, यूपी बोर्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें