फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल से ईडी ने की पूछताछ

Mon, 09 May 2022 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊ और लखनऊ में दर्ज मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से पूछताछ की। ईडी ने प्रयागराज स्थित दफ्तर में सांसद अफजाल अंसारी को तलब किया था। इस दौरान दोनों बेटे भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
Prayagraj News : ईडी दफ्तर में पेशी पर आए सांसद अफजाल अंसारी और उनका भतीजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। जांच एजेंसी के अफसरों ने माफिया के भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी से सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की। उनसे उनकी संपत्तियों व आय के स्रोत के संबंध में जानकारी हासिल की। पूछा कि जिन फर्मों से उनके पास रकम का लेनदेन हुआ, उनसे उनके किस तरह के संबंध हैं। पूछताछ के बाद रात करीब 8.30 बजे वह ईडी दफ्तर से रवाना हो गए।

विज्ञापन



अफजाल सुबह करीब 12 बजे ईडी प्रयागराज इकाई के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में पहुंचे। यहां कुछ देर बाद ईडी अफसरों की एक टीम ने उनसे पूछताछ शुरू की। उनसे एक-एक कर उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की गई। इसके बाद उनसे इन संपत्तियों को बनाने के दौरान आय के  स्रोत के बारे में सवाल पूछे गए। अफसरों ने अलग-अलग उनसे विधायक निधि व अन्य के संबंध में भी जानकारी ली।

Prayagraj News : ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
दोपहर 12 बजे पहुंचे और साढ़े आठ बजे रात निकले
करीब 12 बजे से शुरू हुई पूछताछ रात करीब आठ बजे तक चलती रही। इसके बाद 8.30 बजे के करीब अफजाल ईडी दफ्तर से बाहर निकले और फिर रवाना हो गए। इससे पहले अफजाल से 2011 से लेकर 2021 तक का आयकर रिटर्न विवरण भी ईडी अफसरों ने लिया। गौरतलब है कि मुख्तार पर पिछले साल जुलाई में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद नवंबर में ईडी की टीम ने बांदा जेल में जाकर पूछताछ करते हुए उसका बयान भी दर्ज किया था।

Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
मऊ और लखनऊ में दर्ज हैं मामले

मनी लांड्रिंग का यह केस माफिया पर मऊ व लखनऊ जनपद में पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों को आधार बनाते हुए लिखा गया था। इनमें से पिछले साल उसके खिलाफ  जनपद मऊ में धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने व अन्य आरोप में केस दर्ज कराया गया था। इससे पहले 2020 में धोखाधड़ी करते हुए जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी मुकदमा उस पर दर्ज हुआ था। इसी तरह लखनऊ में भी धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने के मामले में उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
इसलिए हुई पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटे अफसरों को कुछ ऐसी फर्मोे के बारे में पता चला था, जिनसे मुख्तार ही नहीं बल्कि अफजाल की कंपनियों में भी लेनदेन हुआ। यही वजह थी कि ईडी ने पूछताछ के लिए अफजाल को भी बुलाया। उनसे पूछा कि जिन फर्मों से मुख्तार को रुपयों का लेनदेन हुआ, उनसे उनकी कंपनियों के किस तरह के रिश्ते थे। यही नहीं उनसे कब और कितना लेनदेन हुआ और क्यों हुआ, इस संबंध में भी पूछताछ की गई।

Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों बेटे भी पहुंचे, लेकिन नहीं हो सकी पूछताछ
सांसद अफजाल के साथ ही मुख्तार के दोनों बेटे अब्बास व उमर सोमवार को भी अफसरों के सामने पेश हुए, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग केस में जांच में जुटी ईडी की ओर से पूछताछ के लिए मुख्तार के दोनों बेटों को भी नोटिस जारी किया गया था। 
विज्ञापन

Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी। - फोटो : social media
माफिया अतीक अहमद की भी संपत्ति है चिन्हित
पिछले साल ईडी ने मुख्तार के सात बैंक खाते भी चिह्नित किए थे। इसी दौरान माफिया अतीक अहमद के भी 12 खाते ईडी ने चिह्नित किए थे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा विधायक की हत्या समेत कुल 49 मुकदमों के आरोपी मुख्तार का साम्राज्य पूर्वांचल के कई जिलों में फैला हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें