फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संघमित्रा एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती ने दिया बेटे जन्म, किलकारी गूंजने पर बंटी मिठाइयां

Mon, 28 Aug 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिहार के बेगूसराय जिला तेहगंज थाना के गौरा गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी राजीव कुमार बेंगलुरु से दानापुर जाने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठे थे। मानिकपुर स्टेशन पार करते समय अचानक पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच अटेंडेंट को जब इसकी जानकारी दी गई तो उसने अधिकारियों को बताया।
 
विज्ञापन
संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही युवती ने बच्चे को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघमित्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही एक युवती को प्रसव पीड़ा उठने पर उसे छिवकी स्टेशन पर उतार कर आरपीएफ के जवानों ने मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई। कुछ देर बाद उसने सकुशल बेटे को जन्म दिया। किलकारी गूंजने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिला तेहगंज थाना के गौरा गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी राजीव कुमार बेंगलुरु से दानापुर जाने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठे थे। मानिकपुर स्टेशन पार करते समय अचानक पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच अटेंडेंट को जब इसकी जानकारी दी गई तो उसने अधिकारियों को बताया।

छिवकी स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक अतुल कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार पांडेय, महिला कांस्टेबल सुमन यादव ने उन्हें प्लेटफार्म पर उतार कर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई। एंबुलेंस को बुलाकर डिलीवरी कराई गई। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। बाद में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाका में भर्ती कराया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे. उनके भाई अजीत कुमार ने मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें