फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake : प्रयागराज में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दोपहर 2: 35 बजे हिली धरती

Mon, 14 Nov 2022 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे प्रयागराज में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. कई दिनों से देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अमृतसर के बाद प्रयागराज और सिंगरौली में भूकंप के झटके मसूस किए गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : भूकंप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम के शहर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती कांपने के बाद लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता कम होने की इस भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रयागराज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जब भूकंप के झटके आए तब शहर दफ्तरों, घरों से लेकर सड़कों तक अपनी गति से चल रहा था।

विज्ञापन



इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सीमावर्ती बार्डर का जिला सिंगरौली रहा। दोपहर 2:35 बजे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। इसी दौरान प्रयागराज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर शाम राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई।


भूकंप प्रयागराज से 132 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में सिंगरौली में दर्ज किया गया। भूकंप का असर 10 किलोमीटर की गहराई तक मापा गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौैसम विज्ञानी प्रो एचएन मिश्रा ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कोई हानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें