फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दहशत, खाली हुआ कंट्रोल रूम

Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप आने के बाद रविवार को फिर से पुलिस लाइन में दहशत फैल गई। माडर्न कंट्रोल रूम खाली हो गया तो पुलिस लाइन के सारे फ्लैट से लोग बाहर आ गए। ऐसा ही नजारा खुल्दाबाद थाना परिसर स्थित पुलिस कालोनी में भी देखने को मिला। लोग दोपहर में घरों से बाहर निकल आए लेकिन उनकी दोबारा भीतर जाने की हिम्मत तक नहीं हुई।
विज्ञापन



माडर्न कंट्रोल रूम में काम करीब एक घंटे तक ठप रहा। दोपहर 12.40 बजे के आसपास जब भूकंप का झटका कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों ने महसूस किया, वह चौथी मंजिल से भागते हुए नीचे आ गए। इस बार लोग लिफ्ट पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सभी सीढ़ियों से ही नीचे उतरे। एसएसपी वीपी श्रीवास्तव ने भी वायरलेस पर निर्देश दिया कि पुलिस कर्मी अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखें। सभी को घरों से बाहर निकाल लें। पुलिस लाइन में अधिकांश लोग शाम तक घरों के बाहर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें