फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों ने उड़ाई नींद, खुले आसमान के नीचे बिताई रात

Sun, 26 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के बाद अफवाहों का ऐसा दौर चला कि शहरी रात भर चैन की नींद नहीं सो सके। रात तो सड़क और पार्कों में बीती ही, रविवार को दिन में फिर से धरती डोली तो भी लोग सामान समेटकर घर से भाग आए। रविवार को दोबारा तो भूकंप नहीं आया लेकिन जरा सी खटपट पर भी लोग सहम जाते।
विज्ञापन



सबसे अधिक दहशत में रहे अपार्टमेंट और शहर के पुराने इलाकों में रहने वाले। सिविल लाइंस, जार्जटाउन, लूकरगंज, राजरूपपुर, टैगोर टाउन के अपार्टमेंट में तो लोग शनिवार को देर रात तक सड़क पर टहलते रहे। ऐसा ही नजारा करेली, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, अकबरपुर, नखासकोना, अटाला, मीरापुर, अतुरसुइया, चौक, कटरा, कर्नलगंज, लीडर रोड, जीरो रोड, मोहत्सिमगंज, मिन्हाजपुर, अल्लापुर जैसे इलाकों में भी देखने को मिला। लोगों में खौफ पैदा किया था एक मैसेज ने। वाट्सएप, फेसबुक पर शेयर किए गए मैसेज में कहा गया था कि रात में 12.40 बजे भूकंप आएगा। इस मैसेज ने लोगों को सोने नहीं दिया।


रात में फिर से अफवाह उड़ी कि रात तीन बजे भूकंप आएगा। करेली और गौस नगर में तो लोग घरों से निकल आए। रात भर लोग पार्कों और सड़कों पर टहलते रहे। रविवार दिन में 12.40 बजे के आसपास भूकंप आया तो अफवाह उड़ी कि एसएमएस में दिन की जगह रात लिख गया था। इसके बाद भी अफवाहों का दौर थमा नहीं। रविवार रात फिर से भूकंप आने की अफवाह उड़ी है। पुराने इलाकों में तो लोग रात में सड़क पर टहलते देखे गए। पुराने शहर में चाय-नाश्ते की दुकानें भी रात भर खाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें