फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को काम करने से रोकना हर पार्टी का एजेंडा: शाह

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कांग्रेस समेत सभी प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से घबराए विपक्षियों का एक ही एजेंडा है कि मोदी का काम नहीं करने देना है लेकिन मोदी किसी के रोकने से नहीं रुकने वाले हैं। शाह ने आरोप लगाया कि मोदी ने जो योजनाएं लागू कीं, प्रदेश सरकार ने उसे जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचने दिया। ऐसे में जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


देश के विकास के लिए यूपी का विकास जरूरी है लेकिन इसके लिए लखनऊ में परिवर्तन आवश्यक है और यह परिवर्तन प्रदेश की जनता करेगी। कांग्रेस और बसपा को कमजोर करार देते हुए कहा कि दोनों के बीच इन दिनों ईलू-ईलू हो रहा है। सपा को केवल भाजपा ही हरा सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि सपा सरकार को उखाड़ फेंके। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोले कि प्रदेश सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर की नई व्याख्या की है और यही व्याख्या उसे ले डूबेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें