फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हादस में घायल ई-रिक्शा सवार बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र शंकरगढ़ के कपारी के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार को शंकरगढ़ बाजार से अपने गांव लोहगरा लौट रहे ई-रिक्शा को एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अंकिता (26) पत्नी नंदलाल, लवी (4) पुत्री नंदलाल, नंदलाल (28) पुत्र रामलाल, गुड़िया (40) पत्नी चंद्रशेखर तथा नंदन कुमार (23) पुत्र राजाबाबू सभी निवासी लोहगरा घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी शंकरगढ़ भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चार वर्षीय लवी की मौत हो गई। पुलिस ने रामलाल साकेत की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चारपहिया वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें