फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित

Thu, 26 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार निवासी प्रदीप सोनी के साथ लूट की घटना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। बुधवार को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव चकडीहा गांव पहुंचे। उन्होंने लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित किया है।
विज्ञापन


इसके उपरांत उन्होंने घायल सराफ प्रदीप सोनी के बड़े भाई व भाजपा नेता रंजीत सोनी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और जल्द ही लुटेरां की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि घटना की तह तक पहुंचने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चिलबिला बाजार में प्रदीप सोनी की आभूषण की दो दुकानें हैं। एक पर उनके बड़े भाई रंजीत सोनी बैठते हैं, जबकि दूसरी दुकान प्रदीप संभालते हैं। मंगलवार को प्रदीप नकदी और आभूषण लेकर भारतगंज लौट रहे थे कि ग्राम पंचायत चकडीहा के समीप बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनसे 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, एक लाख रुपये नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकर भाग गए थे।
घटना का खुलासा न होने पर सराफ कारोबारी सौंपेंगे ज्ञापन

सराफ से लूटपाट की घटना से नाराज क्षेत्र के सराफ कारोबारियों ने बुधवार को मेजारोड पर बैठक कर घटना की निंदा की। उन्होंने 48 घंटे के अंदर लुटेरों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने की चेतावनी दी है। सराफ कारोबारी ज्ञानचन्द्र वर्मा ने कहा कि आए दिन लूटपाट की घटना हो रही है। सराफ कारोबारी पूरी तरह से असुरक्षित हैं। मौके पर छेदी लाल, आशीष सेठ, मुन्ना सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें