फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धूल भरी आंधी से उड़ी बिजली... कई जगह गिरे पेड़, क्षतिग्रस्त हुए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप के बाद बुधवार शाम आई धूल भरी आंधी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान शहर के सिविल लाइंस, बैरहना, मेहंदौरी, दारागंज, मधवापुर, लूकरगंज, सुलेम सराय, रामबाग, छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, तेलियरगंज, अल्लापुर, राजरूपपुर सहित कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

वहीं, 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं से एमजी मार्ग, मेहंदौरी मालवीय मार्ग, रामबाग रेलवे ओवरब्रिज, नेहरू पार्क, नवाब यूसुफ रोड, चकिया, अल्लापुर, तेलियरगंज व कल्याणी देवी गेट के पास पेड़ व डाल टूटकर गिर गईं। इनकी चपेट में आने से आधा दर्जन बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसके अलावा पुलिस लाइन, अग्रसेन चौराहा, मेहंदौरी स्थित मालवीय रोड और एमजी मार्ग पर पेड़ गिरने से एक लेन पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। आंधी की वजह से बिजली गुल होने के कारण कई वार्डों के नलकूप नहीं चल सके। इससे पानी का संकट भी खड़ा हो गया। जलकल विभाग को टैंकर लगाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ी। वहीं, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन



अग्रसेन चौराहे पास अजंता टॉकीज का छज्जा टूटकर गिरा
तेज आंधी से अग्रसेन चौराहा स्थित अजंता टॉकीज का छज्जा टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से नीचे खड़ीं कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच छज्जे का मलबा पूरी रोड पर बिखर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, इसकी वजह से बिजली के तार टूटकर जमीन पर फैल गए, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को दी।


धूल की वजह से दिन में छाया अंधेरा
आंधी की तीव्रता इतनी थी कि धूल उड़ने से शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया। इसकी वजह से कई लोग सड़क के किनारे खड़े होकर आंधी रुकने का इंतजार करने लगे। हालांकि, मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन





मौसम
अधिकतम तापमान- 43.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 29.0 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय- 5:19
सूर्यास्त- 6:40

बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें