फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुट पूजा से शुरू हुआ दशहरा उत्सव

Fri, 09 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अश्विन एकादशी से वर्षों पुरानी परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी है। बृहस्पतिवार को श्रीपथरचट्टी, पजावा, दारागंज रामलीला कमेटियों के साथ शहर के प्रमुख रामलीला कमेटियों की ओर से राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मुकुट पूजन के साथ ही रामलीला शुरू हो गई, जो रावण दहन और भरत मिलाप के साथ पूरी होगी। इस दौरान रामलीला कमेटियाें की ओर से शहर में अलग-अलग दिनों में रामबारात, रामदल निकालने के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


  पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से विवेकानंद मार्ग स्थित राम मंदिर में मुकुट पूजन समारोह सुशील पाठक और किशोर पाठक के आचार्यत्व में हुआ। 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पाठक, महामंत्री आनंद सिंह ने बतौर यजमान पूजा अर्चना की। कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान शिव, हनुमान, गणेश आदि देवताओं का विधिविधान से पूजन कर दशहरा उत्सव कार्यक्रमों एवं विश्वकल्याण के लिए प्रार्थना की। तदुपरांत शोभायात्रा निकाली गई। मुकेश पाठक, बसंतलाल आजाद, सुरेश चंद्र अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल अपने हाथों में मुकुट लेकर चले। शोभायात्रा बादशाही मंडी स्थित नत्थूलाल जड़िया के आवास पहुंचकर समाप्त हुई।

 श्रीमहंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी नेशाहगंज स्थित राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुकुट पूजन किया। रानीमंडी बच्चा जी की कोठी से शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे हनुमान जी चौकी उसके पीछे बैंडबाजा ध्वजा पताका डीेजे और जय श्रीराम का घोष करते श्रद्धालु थे। राजेंद्र मधुकर, बाबा गोपालदास के आचार्यत्व में पूजा हुई। आचार्य ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को दीक्षा देकर मर्यादा अनुशासन में रहने का संकल्प कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य मोहन जी टंडन,  अमित कपूर, रामजी केसरवानी, श्याम जी अग्रवाल, राजेश मेहरोत्रा, सुरेश प्रसाद टंडन, सचिन, राकेश मेहरोत्रा, चिंतामणि, केशव प्रसाद त्रिपाठी, श्यामजी अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दारागंज रामलीला कमेटी की ओर से मुकुट पूजा बक्शी खुर्द शृंगार भवन में पुरोहित श्रवण कुमार द्विवेदी के आचार्यत्व में हुई। अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने मुकुट देवताओं के अस्त्र शस्त्र का विधिविधान से पूजन किया और दशहरा उत्सव सकुशल संपन्न होने की कामना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अखिलेश निराला, अरविंद पांडेय, धर्मराराज पांडेय, बद्री कुशवाहा, रंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें