फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जुटेंगे दलीप और रणजी खिलाड़ी

Sun, 10 Mar 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Indian Cricket Jersey
विज्ञापन

13 मार्च से मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में शुरू हो रही अखिल भारतीय न्यायमूर्ति एसएन द्विवेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में देश की कई दिग्गज टीमें मुकाबला करने आएंगी। इनमें उप्र क्रिकेट एसोसिएशन, एयर इंडिया, ओएनजीसी, डिफेंस एकाउंट्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, रिजवी बिल्डर्स एवं मुख्य न्यायाधीश अमिताव बनर्जी एकादश के बीच मैच होंगे। टूर्नामेंट सचिव डॉ.सुरेश द्विवेदी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि टीमों की ओर से अभी खिलाड़ियों के नाम अंतिम तौर पर नहीं भेजे गए, लेकिन इसमें कई दलीप एवं रणजी खिलाड़ी हैं।  

विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबला 13 मार्च को साढ़े नौ बजे डिफेंस एकाउंट्स कंट्रोल बोर्ड एवं मुख्य न्यायाधीश अमिताव बनर्जी एकादश के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को चांदी के कप के साथ दो लाख रुपये नकद, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता नाक आउट आधार पर होगी। बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बोलर, बेस्ट विकेट कीपर एवं बेस्ट फील्डर को दस-दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

सचिव के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्घाटन न्यायमूर्ति पंकज मित्तल करेंगे, जबकि समापन अवसर पर प्रदेश के खेलकूद मंत्री चेतन चौहान मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी एवं इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें