फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: रेल कर्मचारी की सतर्कता से रीवा एक्सप्रेस में दो लाख रुपए से भरा बैग मिला, यात्री को लौटाया

सार

यात्रा के दौरान दिनांक बुधवार को कामर्शियल कंट्रोल प्रयागराज से कंडक्टर रीवा एक्सप्रेस को सूचना प्राप्त हुई की एक यात्री जो अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से फतेहपुर की यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज मंडल अपने सम्मानित रेल यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। रेल यात्रा के दौरान वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा रेल यात्रियों को हर संभव सहायता देने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन



इसी क्रम में  यात्रा के दौरान बुधवार को कमर्शियल कंट्रोल प्रयागराज से कंडक्टर रीवा एक्सप्रेस को सूचना प्राप्त हुई की एक यात्री जो अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से फतेहपुर की यात्रा कर रहा था, उसका बैग बी-3 कोच के 50 न. बर्थ  पर छूट गया है और वह फतेहपुर में उतर गया है।


सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी संख्या 12428 रीवा एक्सप्रेस के B-3 कोच में 50 नं बर्थ पर यात्री के द्वारा छूटे बैग को गाड़ी के कंडक्टर संतोष कुमार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज की सतर्कता तथा कार्यकुशलता  के परिणाम स्वरूप बर्थ से बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन



बैग मिलने के उपरांत यात्री के सहमति से ही यात्री के परिचित को आरपीएफ की मैजूदगी में बैग  सौंपा गया। बैग में दो लाख रुपये कैश भी था जिसे सही सलामत यात्री के परिचित को सौंपा गया। इस पूरी घटना में B-3कोच के उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री रणविजय सिंह भी साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें