कम बारिश और बढ़ा तापमान बर्बाद कर रहा फसल
मौसम विभाग के मुताबिक जिले में एक जून से अबतक 455 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन महज 253 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। जो औसत का महज 55.60 प्रतिशत ही है। बारिश न होने से तापमान और उमस भी लगातार बढ़ रही है, जो धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। इन दिनों अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है, जिससे फसल पानी न मिल पाने से सूख रही है।
बारिश हो नहीं रही, ट्यूबवेल से लगातार पानी नहीं निकल रहा है, इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। धान की फसल रोपने वाले किसानों को बारिश से ही उम्मीदे हैं। - कृष्ण यादव, किसान, यमुनापार
मौजूदा समय में बहुत दिक्कत नहीं है, पिछले दो दिन थोड़ी बहुत बूंदाबांदी हुई है, जिससे कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना है। अगर हफ्ते भर बारिश नहीं हुई तो संकट होगा, फिलहाल नहरों में पानी है। - सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी