फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कई इलाकों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं खराब हुआ फीडर तो कहीं कपड़ा फाड़ होली ने गुल कराई बिजली
विज्ञापन

होली के मौके पर शार्ट-सर्किट होने और जगह-जगह फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह रही प्रभावित
जानसेनगंज, कीडगंज, मुट्ठीगंज, रामबाग, कोठापारचा, कल्याणी देवी आदि इलाकों में परेशानी रही अधिक
प्रयागराज। होली के मौके पर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित रही। शहर के कई इलाकों में होलियारे कपड़े फाड़ कर बिजली के तारों पर फेंक दिए। इससे शार्ट सर्किट हुआ और आपूर्ति प्रभावित रही। जबकि, अन्य इलाकों में लोकल फाल्ट होने से बिजली मंगलवार और बुधवार दोनों दिन ही आती-जाती रही। इसकी वजह से लोगों को पानी की भी दिक्कत सहनी पड़ी।
विज्ञापन

लोग कपड़ा फाड़ होली खेलने के दौरान रंग से भीगे कपड़ों को बिजली तारों पर फेंक देते। इससे चौक, जानसेनगंज, कीडगंज, मुट्ठीगंज, रामबाग, कोठापारचा, कल्याणी देवी, अतरसुईया, रानीमंडी, करेली, करेलाबाग, साउथ मलाका, अल्लापुर, दारागंज, छोटाबघाड़ा, सलोरी, तेलियरगंज, प्रीतमनगर आदि इलाकों में जगह-जगह बिजली के तारों पर कपड़े लटके हुए नजर आए। भीगे कपड़ों के लटकने से इन इलाकों में शार्ट-सर्किट हुआ और आपूर्ति बार-बार प्रभावित होती रही। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिला। दिन में बिजली कई बार आती जाती रही। इसके अलावा दारागंज और अल्लापुर इलाके में फोर्टरोड स्थित विद्युत सबस्टेशन के फीडर में गड़बड़ी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। एसडीओ शुभम मिश्रा ने बताया कि एक फीडर में तकनीकी समस्या होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे थोड़ी देर में ठीक कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। उधर, रामबाग विद्युत सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बिजली बुधवार को दोपहर तीन बजे प्रभावित हुई। अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि पतंग की वजह से 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट आया था। उसे ठीक कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इसी तरह टैगोर, टाउन, दरभंगा, जार्जटाउन, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, लाउदर रोड, रोशनबाग, बमरौली, खुशरोबाग, रोशनबाग आदि इलाकों में भी बिजली दिन में कई बार आई गई। उधर, ग्रामीण इलाकों में झूंसी, सहसों, फूलपुर, सोरांव, होलागढ़ बारा, करछना और मेजा समेत तमाम इलाकों में फाल्ट के चलते कई घंटे सप्लाई बाधित रही। हालांकि, विद्युत अधिकारियों का दावा है कि पर्व के दौरान कोई बड़ा फाल्ट नहीं रहा लेकिन छोटे-छोटे फाल्ट से पर्व में दखल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें