फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते विधानसभा चुनाव में हजारों मतदाताओं के बदल जाएंगे बूथ

Wed, 21 Jul 2021 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए बूथवार अधिकतम 1000 या 1200 मतदाता करने की तैयारी
  • एसडीएम से मांगी गई संसाधनों की बाबत जानकारी, कई अन्य बदलाव भी संभव
विज्ञापन
booth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के बूथ बदल सकते हैं। बूथवार अधिकतम 1000 या 1200 मतदाता रखने की तैयारी है। इसके लिए संसाधनों तथा अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर सर्वे कराया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कई बदलाव की तैयारी है।
विज्ञापन


अभी एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता रखे जाने का प्रावधान है। अब इसे कम करके 1000 या 1200 करने की तैयारी है। यदि हर बूथ पर 1200 मतदाता की सीमा तय की जाती है तो यहां 70 से 80 बूथ बढ़ जाएंगे। इसके लिए मतदान केंद्र भी बढ़ाने होंगे। ऐसे में पर्याप्त संख्या में मतदान केंद्र तथा अन्य सुविधाएं हैं या नहीं इस बाबत आयोग ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। इसी क्रम में यहां एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे का कहना है कि सर्वे कराया जा रहा है। कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ा तो निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

मतगणना स्थल में होगा विस्तार
कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए मतगणना की प्रक्रिया में भी बदलाव की तैयारी है। यदि खतरा बढ़ता है तो एक पांडाल में 14 के बजाय सात टेबल लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में तैयारी के लिए कहा गया है। कई जिलों में तो मतदान स्थलों की संख्या भी बढ़ानी पड़ेगी। प्रयागराज में मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना होती है, जहां पर्याप्त जगह होने की बात कही जा रही है। ऐसे में यहां नए मतदान केंद्र की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा मंडी परिसर में ही पंडालों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें