फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट,बदलेगा स्कूलों में पढ़ाई का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए इस वर्ष पूरे मार्च विद्यालयों में छुट्टी रही। इस बात को ध्यान में रखकर प्रबंधन की ओर से बिना स्कूल आए बच्चों को पढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। स्कूलों की ओर से घर में खाली बैठे बच्चों एवं अभिभावकों की ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने केलिए साप्ताहितक ऑनलाइन टीचिंग, लर्निंग कक्षाएं शुरू की जा रही है। पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत 25 मार्च से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का निर्णय स्कूल के बंद होने के कारण लेना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि परिणाम घोषित करने के बाद अब अभिभावकों को मैसेज भेजकर उनसे मोबाइल, टैब, लैपटॉप और इंटरनेट के जरिए स्कूल से जुड़ने का आग्रह किया गया है। अभिभावकों को कहा गया है कि वह बच्चों के साथ बैठकर ऑनलाइन कक्षाएं देखने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। बच्चों के लिए वीडियो, प्रैक्टिस एक्सरसाइज ऑनलाइन भेज दिए जाएंगे। अभिभावक बच्चों के साथ मिलकर उन्हें नई कक्षा में पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।
प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि बच्चों को किसी प्रकार की जानकारी करनी हो तो वह 12 से एक बजे के बीच क्लासटीचर से वाट्सएप कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। शहर के दूसरे स्कूलों में कोरोना वायरस का डर इतना रहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों को उनका रिजल्ट दिखाने के लिए भी कैंपस में नहीं बुला सके। ऐसे में स्कूलों की ओर से बच्चों को दूसरी कक्षा में प्रमोट कर दिया गया। बड़ी संख्या में स्कूलों की ओर से ऑनलाइन रिजल्ट देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें