नागरिकता कानून के विरोध में असम में चल रहे आंदोलन के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली ब्रह्मपुत्र को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। शनिवार और रविवार को गाड़ी संख्या 15956 ब्रह्मपुत्र मेल इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएगी।
इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से अगरतला जाने वाली 14020 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 16 दिसंबर को आनंद विहार से निरस्त की जा रही है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली त्रिपुरा सुदंरी एक्सप्रेस मंगलवार सुबह इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएगी।
एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आंदोलन के चलते 8.30 घंटे की देरी से इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। आंदोलन की वजह से इस ट्रेन का संचालन गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ के बीच रेलवे ने निरस्त कर दिया है।