मऊआइमा नशे में धुत युवक को कुआं से निकालते ग्रामीण
शादी समारोह में शामिल होने आया युवक शराब के नशे में कुएं में गिर गया। इस दौरान पशु चरा रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हुए और युवक को कुएं से निकाला।
मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव की युवती की मंगलवार को बरात आने वाली थी। इस दौरान नशे में धुत एक रिश्तेदार का पुत्र उत्पात मचाने लगा। थोड़ी देर बाद वह कुएं में गिर पड़ा। इस दौरान मवेशी चरा रहे लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। किसी तरह रस्सी डाल कर कुएं से युवक को सकुशल निकाला। बताया गया है कि कुएं में पानी कम होने से युवक बच गया।