कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा नियमों के विरूद्ध बिना बिल दवा बिक्री की शिकायतों के बाद औषधि विभाग की टीम ने लालगोपालगंज में छापा मारा। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के सैंपल लिए।
औषधि विभाग की टीम मंगलवार को हनुमान चौराहा के पास स्थित जनता मेडिकल स्टोर पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने दवाओं के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और पत्रावलियों की जांच की। टीम ने संदेह के आधार पर कुछ दवाओं के नमूने लिए। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर के कस्बे में आने की सूचना से अधिकांश मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए।