विवादित जमीन पर मकान की नींव खोदने को लेकर चार लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बरहा कला गांव निवासी कलेक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि त्रिभुवन और शीला समेत चार आरोपियों ने विवादित जमीन पर नींव की खोदाई शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।