पौष पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है। अर्धसैनिक बलों के साथ पीएसी और पुलिस के जवान रविवार से ही तैनात कर दिए गए हैं। एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी मेले में तैनात किए गए हैं।
पर्व के मद्देनजर विशेष रूप से स्नाइपर्स को बुलाया गया है। स्नान पर्व पर अर्धसैनिक बलों की 37 कंपनियां तैनात की गई हैं। एसपी संगम समेत सभी घाटों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है।
संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादे वेष में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी लगातार गश्त कर रहे हैं।