फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में पांच नहीं, छह दिन खुलेगा डीआरएम ऑफिस

Mon, 06 Jul 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: DRM OFFICE - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
एक रेलकर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शुक्रवार से बंद डीआरएम ऑफिस सोमवार को खुल गया। हालांकि सोमवार को यहां आधा स्टाफ ही आया। यह भी तय हुआ कि यहां कर्मचारीरोस्टर के हिसाब से सप्ताह में तीन-तीन काम करेंगे। ऐेसे में अब डीआरएम ऑफिस में पांच की बजाय सप्ताह में छह दिन काम होगा। 
विज्ञापन


डीआरएम ऑफिस स्थित सीनियर डीएसएसी कार्यालय में आरपीएफ कर्मी और उसके पूर्व कंट्रोल रूम में तैनात एक रेलकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से वहां काम करने वाले तमाम कर्मचारी सहमे हुए हैं।अनलॉक होने के बाद पिछले माह से ही यहां सभी कर्मचारी काम करने के लिए आ रहे थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आने के बाद यहां डीआरएम अमिताभ ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी कर्मचारी ऑफिस न आए। जो कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं वह घर से ही करें।उनके इस निर्देश के बाद कामर्शियल विभाग में कार्यरत 87 में से 44 कर्मचारी अब सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं 43 कर्मचारी मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को यहां कार्य केंरेंगे।यही शेड्यूल सभी विभागों में जारी हुआ है।

यानी कीअगली सूचना तक यहां रोस्टर के हिसाब से ही कर्मचारी काम करेंगे।  मंडलके पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अगली सूचना तक पांच की बजाय सप्ताह मेंछह दिन यहां काम होगा। बता दें कि डीआरएम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों की संख्याएक हजार के आसपास है। वहीं एनसीआर मुख्यालय में भी काम के हिसाब से ही कर्मचारीबुलाए जा रहे हैं। सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बहुत से कर्मचारी वर्क टूहोम भी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें