फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत, शव रख तीन घंटे तक जाम किया रीवा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा हाईवे स्थित मामा-भांजा तिराहा पर मंगलवार भोर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में भड़रा गांव निवासी चालक जीतलाल उर्फ गोरे (28) पुत्र फूलचंद्र और साथी दांदूपुर निवासी सोहन घायल हो गए। सूचना पर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को सीएचसी चाका पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जीतलाल को एसआरएन भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को घटनास्थल पर रखकर रीवा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। वह ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।
नैनी थाना क्षेत्र के भड़रा गांव निवासी जीतलाल उर्फ गोरे गांव के ही साहबा का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार भोर में वह ट्रैक्टर पर लदे ईंट को उतारकर नैनी लौट रहा था। मामा-भांजा तिराहे पर उसका ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथी सोहन भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जीतलाल को एसआरएन रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजन शव लेकर सीधे घटनास्थल पर पहुंच गए और रीवा हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। वह ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
एसीपी करछना वरुण कुमार जब भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस एक्शन मोड पर आई। हल्का बल प्रयोग कर एकत्रित भीड़ का हटवाया। पुलिस ने आननफानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे के बाद से मृतक की पत्नी अंजली और पुत्र अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है।



पुलिस पर ट्रैक्टर मालिक की मदद करने का आरोप
ट्रैक्टर चालक जीतलाल के परिजनों ने पुलिस पर ट्रैक्टर मालिक की मदद करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि चालक की मौत की सूचना मालिक को दी गई। लेकिन, उसने मदद करने के बजाय ट्रैक्टर को हटाकर किसी और जगह खड़ा कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना था घायलों को अस्पताल भेजने के बाद ट्रैक्टर को थाने भेज दिया गया था।
-

जाम में नहीं दिखाई दी महिला पुलिसकर्मी
रीवा राजमार्ग स्थित मामा भांजा चौराहे पर जाम के दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दी। जबकि जाम लगाने वालों में अधिकतर महिलाएं ही थीं। पुलिस बल प्रयोग कर जब भीड़ को हटाने लगी तो थाने से महिला सिपाही और दरोगा मौके पर पहुंचीं। लेकिन, तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें