जमखुरी में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर हमला और अभद्रता का मामला सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर तो फरार हो गया। लेकिन, घर की महिलाओं ने टीम पर धावा बोल दिया। मामले को बढ़ता देख किसी तरह टीम वापस आई। वहीं, उक्त घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि एसटीएफ के साथ महिलाएं अभद्रता कर रही थी। लेकिन, वह स्थानीय थाने में बिना कोई सूचना दिए वापस लौट गए। टीम हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने आई थी। वह प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित महाराष्ट्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला एसटीएफ के जवान का कॉलर पकड़ रही है। वहीं, मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि मामले में कोई जानकारी नहीं है और न ही शिकायत मिली है।