फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला हुआ ओडीएफ, एक लाख घरों में अब भी शौचालय नहीं

Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओडीएफ के नाम पर करोड़ों का घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज जिला खुले में शौचमुक्त हो चुका है। इसके विपरीत एक सच यह भी है कि करीब एक लाख पात्र परिवार अब भी ऐसे हैं जहां शौचालय है ही नहीं। ऐसे 67908 परिवार तो चिह्ति किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिले को 30 नवंबर को खुले में शौचमुक्त किया जा चुका है। इसकी घोषणा 2012 में तय मानक के आधार पर की गई है। हालांकि, किसी समारोह में इसकी घोषणा नहीं की गई है। अफसरों का कहना है कि इसी आधार पर अन्य जिलों को भी खुले में शौचमुक्त किया गया है लेकिन बड़ी संख्या में और भी परिवार हैं जहां शौचालय नहीं है। इस मकसद से नए मानक के आधार पर फिर से सर्वे कराया जा रहा है।

इसके तहत अभी तक 67 हजार से अधिक घर चिह्ति किए जा चुके हैं। सर्वे अब भी जारी है। अफसरों का कहना है कि ऐसे पात्र परिवारों की संख्या एक लाख के करीब होगी। जिला पंचायती राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि इन परिवारों के आवास में भी जनवरी तक शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बजट मिल चुका है। शौचालय बनवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें