फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सपना हुआ साकार, दो युवकों ने मर्चेंट नेवी में बनाई पहचान

Thu, 30 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मिश्रा बांध के जारी बाजार के सुधांशु जायसवाल मनीष जायसवाल नेवी में नियुक्त होने से लोगों ने घर - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी कस्बे के गढ़ैया कला निवासी दो युवकों का मर्चेंट नेवी में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गढ़ैया कला निवासी सुधांशु जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल और मनीष जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। परिजनों ने बताया कि दोनों ने लंबे समय से मर्चेंट नेवी में जाने का लक्ष्य तय कर तैयारी की थी। उनकी मेहनत रंग लाई और दोनों का चयन हो गया। दोनों की सफलता पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। परिजनों ने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार का सपना पूरा हुआ है।

मिश्रा बांध के जारी बाजार के सुधांशु जायसवाल मनीष जायसवाल नेवी में नियुक्त होने से लोगों ने घर - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें