फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जूडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाफामऊ, गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच मुकाबला - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल शांतिपुरम में सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स जूडो चैंपियनशिप के सभी भार वर्ग का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा। अंडर 17 सेमी फाइनल के कड़े मुकाबलों के बाद कई खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे। 36 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्गा टंडन-वैष्णवी वर्मा, 40 किलोग्राम में मानवी यादव-आरूषी कुमारी, 44 किलोग्राम में जिया कुमारी-अंशिका प्रताप भिड़ेंगी। 48 किलोग्राम में नंदिनी सिंह-स्नेहा पांडेय, 52 किलोग्राम में अंशिका यादव-सौम्या शेखा, 57 किलोग्राम में दिव्या-पंखुड़ी श्रीवास्तव आमने-सामने होंगी। 63 किलोग्राम में पलक तिवारी-आयुषी यादव, 70 किलोग्राम में ट्विंकल-अनन्या कुमारी, तथा 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में श्रेया सिंह-आरोही के बीच मुकाबला होगा। सीबीएसई ऑब्जर्वर पुनेश सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन सचिव वंदना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन तकनीकी अधिकारियों और निर्णायकों की देखरेख में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें